फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलओसी पर पकड़ी सीमा पार से भेजी 2.7 किलो हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित बगयालदरा क्षेत्र में तारबंदी के पार शनिवार देर शाम 6:30 बजे सेना और एसओजी के तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध पैकेट मिले। इनमें दो किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह नशीला पदार्थ स्थानीय निवासी जमालदीन के घर के पास बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों ने मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक लैब की टीम को घटनास्थल पर बुलाया, ताकि नशीली वस्तु की जांच की जाए। इसमें हेरोइन निकली।
विज्ञापन

बता दें, पाकिस्तान की तरफ से बगयालदरा में नशीली वस्तुएं इस पार भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे हर बार भारतीय सेना एवं सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किया जाता है। 2023 में सुरक्षाबलों ने बगयालदरा में 150 किलोग्राम से अधिक नशीली वस्तुएं बरामद की थीं। नारको टेररिज्म से जुड़े कई लोगों को दबोचा भी गया है। इनमें से आधा दर्जन से अधिक आरोपी जेल में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें