फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इस बार सीईटी से भरी जाएगी इंजीनियरिंग कॉलेजों की 2550 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई तक, एक हजार रुपये लगेगा शुल्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस बार प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा में हासिल किए अंक के आधार पर दाखिला मिलेगा। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल प्रवेश परीक्षा (बोपी) प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित करेगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2550 सीटें हैं। कोविड के बाद से ये सीटें 12वीं कक्षा में हासिल अंक के आधार पर भरी जाती थीं, लेकिन अब बोपी ने फिर से सीईटी के तहत दाखिला देने का फैसला लिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन करने का शुल्क एक हजार रुपये है। बोपी ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क बनाया है। 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही इसके लिए योग्य होते हैं। 12वीं कक्षा में विद्यार्थी के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषय होने चाहिए और 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। बोपी इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला के साथ-साथ बी-फार्मा, डी-फार्मा कोर्स के लिए सीईटी आयोजित करता है। बोपी चेयरमैन प्रो. मीनू महाजन ने कहा कि विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा मई महीने में ली जानी है। इसमें इंजीनियरिंग कोर्स शामिल हैं। इसमें दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जल्द होगी, फिलहाल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें