फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में 2500 टेब विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग करवाएगे उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन क्लासीज शुरू की गई, बच्चों को घरों में मीड डे मील के तहत राशन उपलब्ध करवाया गया , मास प्रमोशन कर दी गई आदि जैसे कई बढ़े कदम उठाए गए। इसी के साथ अब शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी शिक्षा विभाग डॉ असगर हासन समून के साथ हुई बैठक में कश्मीर संभाग के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए 2500 टेब वितरित करने का फैसला लिया है। यह जानकारी हासन समून ने ट्वीट कर सभी को दी है कि बैठक में तय किया गया कि कश्मीर संभाग के 425 इंचार्ज लेक्चररों की पोस्टिंग जल्दी की जाए साथ ही 105 आरईटी शिक्षकों को टीचर ग्रेज-3 बना दिया जाए। इसी के साथ सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में नई स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को टेक्निलाजी के माध्यम से पढ़ाया जा सके। वहीं 8.5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त में यूनिफार्म भी दी जाएगी। हमारी तरफ से जो टेब विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे उसमें सभी विषयों कि किताबें डाल दी जाएंगी ताकि विद्यार्थियों को किताबे आराम से मिल जाएं और वह समय बर्बाद करने की जगह उसका सदुपयोग कर सकें। जल्द ही जम्मू संभाग में भी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को टेब उपलब्ध करवाएं जाएगें ताकि किसी को भी टेब या फोन नहीं होने की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई करने में कोई दिक्कत न आए। - प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डॉ असगर हासन समून
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें