रियासी/पौनी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को 23वें विशाल शिवखोड़ी केसरी दंगल का आयोजन रनसू में होगा। यह दंगल जिला कुश्ती संघ, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, श्राइन बोर्ड रनसू-शिवखोड़ी और दंगल कमेटी रनसू की ओर से करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। कुश्ती संघ के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दंगल को बडे़ स्तर पर करवाया जाएगा। इसमें साठ से ज्यादा मुकाबले होंगे।