फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्ट्री के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तालाब तिल्लो और बोहड़ी के लोगों ने मंगलवार को तालाब तिल्लो में शराब फैक्ट्री के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खराब फैक्ट्री की दुर्गंध से जीना दूभर है। समस्या के बारे में पहले भी जिला प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। फैक्ट्री से निकलने वाली राख भी उड़ कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। घरों में सामान भी खराब हो रहा है। शराब की दुर्गंध से लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। यूथ मोहल्ला वेलफेयर कमेटी वजीर लाइन बाड़ी अध्यक्ष जितेंद्र गुलेरिया और दुर्गा मोहल्ला वेलफेयर के अध्यक्ष साहिल ने कहा कि वार्ड-40, 41 और 61 का इलाका काफी प्रभावित हो रहा है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। फैक्ट्री को दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें