विजयपुर। नवरात्र के चलते माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में श्रद्धालु मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से शाम श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है। मंदिरों में नवरात्र के चलते श्रद्धालु गरीबों को भोजन खिला रहे हैं और दानपुण्य कर रहे हैं।