सांबा। जिला के एक सीमांत गांव में एक छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने अंब टाली पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि उनकी छह वर्षीय बेटी रविवार शाम को गांव की एक दुकान में बिस्किट लेने गई थी। वहां, पर मौजूद चकला निवासी सिकंदर ने उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।