बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के पट्टन में शुक्रवार की दोपहर को सड़क दुर्घटना में नव दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस बीच एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की पहचान मुजफ्फर अहमद खान के रूप में हुई है। जबकि मृतका के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।