जम्मू। शहर में सड़कों के किनारे से अतिक्रमण नहीं हट पाया है। फुटपाथों पर पहले की तरह सामान बेचा जा रहा है। रेहड़ियां भी लगाई गई हैं।
अतिक्रमण हटाने के लिए जेएमसी ने ड्राइव भी चलाई, मगर सामान बेचने वाले अभी भी डटे हुए हैं। फुटपाथ पर सामान बेचने से लोगों को मजबूरन सड़कों में चलना पड़ रहा है। फुटपाथ पर लोगों को चलने के लिए जगह भी नहीं बचती। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। नगर निगम के आयुक्त अरविंद कोतवाल ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। अलग-अलग जगहों में अतिक्रमण हटाया गया है।