कटड़ा। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन के पास वीरवार शाम नटरंग संस्था की तरफ से माता की कहानी का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने तीन शक्तियों को प्रस्तुत किया। मां वैष्णो, मां सरस्वती और मां काली के स्वरूपों को दिखाया। इस मौके पर बाहर से आए ज्यादातर श्रद्धालुओं ने कहा कि वह श्री माता वैष्णो देवी की पूरी कहानी से अवगत नहीं थे। माता की कहानी का मंचन देखकर बहुत कुछ जानकारी मिली। ब्यूरो