जम्मू। कश्मीर घाटी को इस्लामिक स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा। इसको लेकर पनून कश्मीर लड़ाई को जारी रखेगा। पनुन कश्मीर की ओर से नई दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष अश्वनी कुमार चुरूंगू ने कहा कि कश्मीर घाटी को इस्लामिक स्टेट बनाया जा रहा है। इसका पनुन कश्मीर विरोध करता है। कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाएं ज्यादा हो रही है। प्रदेश सरकार घटनाओं का रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। पनुन कश्मीर पहले ही कश्मीर की तस्वीर को सबके सामने रख चुका है। कश्मीर में आजादी के नाम पर नारे लग रहे हैं। युवाओं को समझाने की आवश्यकता है। इस मौके पर डा. निधि टिक्कू ने भी अपने विचार रखे। ब्यूरो