जम्मू। जीएसटी पर 17 जून से प्रस्तावित विशेष सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक 15 जून को बुलाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता के अनुसार पार्टियों के नेता तथा मुख्य सचेतक की बैठक वीरवार को सुबह 11 बजे विधानसभा के श्रीनगर स्थित मीटिंग हाल में होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री, राजस्व व संसदीय कार्य मंत्री, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण मंत्री तथा उप विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही नेकां की ओर से अली मोहम्मद सागर व मियां अल्ताफ अहमद, कांग्रेस के नवांग रिगजिन जोरा व विकार रसूल वानी, भाजपा के सत पाल शर्मा व राजेश गुप्ता, पीडीपी के मोहम्मद युसूफ भट, सीपीआई (एम) के एमवाई तारिगामी, पीडीएफ के हकीम मोहम्मद यासीन भी उपस्थित रहेंगे।