जम्मू। बैंकेट हाल आनर्स एसोसिएशन ने मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और सभी पार्षदों को शक्ति नगर में सम्मानित किया। एसोसिएशन के चेयरमैन करण सिंह ने कहा कि नगर निगम के तमाम वार्डों में एक समान विकास हो सकेगा। लोगों की समस्याओं का समय पर निदान होगा। वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। पहले लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा था। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुभाष शर्मा और महासचिव अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो