फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदलकर निकले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कनाल रोड पुलिस ने कार्ड बदलकर लाखें रुपये निकालने का मामला दर्र्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार एक सैनिक पुरुषोत्तम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बैंक एकाउंट से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। वह दो दिन पहले कनाल रोड स्थित एटीएम में गया था। उसका कार्ड धोखे से बदल दिया गया। जब उसकी बैंक की स्टेटमेंट आई तो पाया कि उसके बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये के करीब निकल गए हैं। सोमवार को वह संबंधित बैंक से संपर्क करेगा। फिलहाल टोल फ्री नंबर से कार्ड से लेनदेन बंद करा दिया गया है। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें