रामबन। रामबन पुलिस ने कस्बे के बोली बाजार से शराब के 87 क्वार्टर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह श्रीनगर के अनंतनाग में शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी एक बैग में शराब रखकर तस्करी के लिए ले जा रहा था। पुलिस को पूछताछ में उसने अपना नाम सजाद अहमद निवासी अनंतनाग बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो