जम्मू। आम आदमी पार्टी (आप) ने पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर में संगठन निर्माण और पार्टी के मामलों को देखने के लिए आप ने पाठक को जिम्मेदारी दी है। पाठक दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचार समिति के सदस्य रहे हैं। वह पंजाब इकाई के सह प्रभारी भी रह चुके हैं और झारखंड में भी संगठन का काम देख रहे हैं।