फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांबा। मेडिकल इंपलाईज एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने फीमेल मल्टी पर्पज कार्यकर्ताओं के समर्थन में रैली निकाली। जिला अस्पताल के सामने उन्होंने विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। संगठन नेता कुलदीप टगोत्रा के नेतृत्व में एक रैली निकाली जो अस्पताल परिसर से शुरू होकर हरी सिंह चौक, चौहाटा चौक, पुराना बाजार, लिंक मार्ग, मुख्य चौक, बार्डर मार्ग से होते हुए वापस जिला अस्पताल में समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारियाें ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दी की जब तक उन की मांगें पूरी नही की जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, जिला अस्पताल के कर्मचारियाें के हड़ताल पर चले जाने से आज तीसरे दिन भी जिला अस्पताल में काम काज पूरी तरह से प्रभावित रहा। मरीज दिन भर बेहाल रहे। भारी गर्मी के बावजूद भी मरीजाें को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पडा। दूर दराज से पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें