जम्मू (ब्यूरो)। डीजीपी जेल एसके मिश्रा ने बुधवार को हाल ही में प्रमोशन प्राप्त (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल) को सम्मानित किया है। कुल दस पुलिस अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन जेल हेडक्वार्टर जम्मू में किया गया। पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मदनलाल, सुरेंद्र कुमार और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट में फकीर चंद, गिरधारी लाल कौल, मीना राजदान, कृष्णचंद, मोहिंदर चंदर, रोमेश चंदर, अब्दुल माजिद ऋषि और मुश्ताक अहमद शाह को सम्मानित किया गया। इस दौरान जम्मू जिला जेल के सीनियर सुपरिंटेंडेंट जावेद मसूद फाजली, सेंट्रल जेल कोटभलवाल सीनियर सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।