फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: बारामुला में मारे गए आतंकियों के निशाने पर थी अग्निवीर रैली, एसएसपी ने किया खुलासा

Fri, 30 Sep 2022 05:49 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर

सार

एसएसपी बारामुला ने  रईस भट ने बताया कि मारे गए आतंकी अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने के मकसद से इलाके में पहुंचे थे। इसकी पुलिस को पुख्ता जानकारी थी। 
विज्ञापन
बारामुला के पट्टन में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने बताया कि जिले के पट्टन के येदिपोरा इलाके में आतंकियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जब सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो आतंकियों ने गोलाबारी कर दी। लंबे समय तक चले ऑपरेशन के बाद दो आतंकवादी मारे गए। एसएसपी ने बताया कि मारे गए आतंकी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

अग्निवीर रैली एक दिन पहले पट्टन के हैदरबेग में संपन्न हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी है कि आतंकी अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने के लिए मकसद से इस इलाके में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें