बिलावर। उप जिला के सेरी मुनी गांव में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सेरी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय पूर्ण चंद और उनकी पत्नी कांता देवी पर गांव के ही सुभाष चंद्र और उनके परिवार वालों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट की गई। हमले में दंपति घायल हो गया, जिन्हें गांव वासियों ने इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों का 2 वर्ष पहले भी झगड़ा हुआ था जिसकी सुनवाई अभी भी मुंसिफ कोर्ट में चल रही है।