फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर कैमरा लगाकर ड्यूटी दे रही ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते समय अक्सर ट्रैफिक पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कठुआ में भी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बाडी कैमरा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। राज्य पुलिस ने इस तकनीक का हाल ही में इस्तेमाल करना शुरू किया है। शुक्रवार को भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी बाडी कैमरा लगाकर चालान करते नजर आए। इस संबंध में जब अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की ओर से ही उन्हें इस तकनीक के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि किसी भी स्थिति में स्पष्ट हो पाए कि पुलिस ने कैसा काम किया। इससे पुलिस-पब्लिक में संबंध तो बेहतर होंगे ही पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा। गौरतलब है कि राज्य पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने इस तकनीक के इस्तेमाल को शुरू करवाया, ताकि किसी भी स्थिति में पुलिस के काम पर नजर रखने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों की भी पहचान हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें