फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों के उचित पुनर्वास पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके नेशनल पैंथर्स पार्टी के चीफ पेटरन प्रो. भीम सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ जम्मू संभाग का दस दिनी दौरा कर मौजूदा परिदृश्य का जायजा लिया। उन्होंने जिला राजोरी, सुंदरबनी, नौशेरा में पाक गोलाबारी से प्रभावित 12000 ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के उचित पुनर्वास और राहत के मामले को राष्ट्रपति तथा सर्वोच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा। वर्ष 1947 के बाद सीमा और एलओसी से सटे ग्रामीण लगातार पाक गोलाबारी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में 60 फीसदी स्कूल ऐसे हैं यहां कोई शिक्षक ही नहीं है। 50 फीसदी स्कूल भवनों में शौचालय की सुविधा नहीं है। पीएचई में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ का टोटा बना हुआ है। पिछले कई माह से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है। इन क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें