जम्मू (ब्यूरो)। दूरदर्शन केंद्र जम्मू राजभाषा हिंदी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जम्मू की सचिव डा. रमा शर्मा ने हिंदी पत्राचार और अनुवाद विषय पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए अनुवाद का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता के साथ-साथ अंग्रेजी हमें विरासत में मिली हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लोग हिंदी का इस्तेमाल करें। केंद्राध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग अपने कामों में करना है। साथ ही इसे प्रोत्साहित भी करना है। इस मौके पर अनुरक्षण केंद्र जम्मू के केंद्राध्यक्ष बलवीर सिंह, दूरदर्शन सांबा के केंद्राध्यक्ष जेपी अंगुराना, विनोद, यशपाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।