जम्मू। विश्व भारती पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल ने अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।इस मौके पर एचओडी राखी जंवाल, पीजीटी नवनिधिका शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन मौजूद रहीं। कार्यशाला में अध्यापकों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाने को लेकर बताया गया। इसमें अध्यापकों को छात्रों को आसान तरीके से पढ़ाने के टिप्स भी बताए गए। राखी जंवाल ने अध्यापकों को पढ़ाने को लेकर विशेष टिप्स भी दिए। इससे बच्चों में भी पढ़ाई के प्रति संकोच समाप्त होगा। छात्र अपने बोलचाल में भी बदलाव जा सकेंगे। अध्यापक भी अंग्रेजी में छात्रों से बात करे। नवनिधिका शर्मा ने बच्चों की मानसिक स्थिति देखते हुए पढ़ाई करवाई जानी चाहिए। यह बच्चों के हित में रहती है। श्वेता कपूर ने भी कार्यशाला में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययन बच्चों को आगामी कक्षाओं में सहायक बनता है।