फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में 21 मई 1964 को स्वर्गीय कौशल्या देवी और रसाल सिंह भाऊ के घर जन्मे शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह भाऊ के शहीदी दिवस पर रविवार को परिजनों ने शहीद के स्मारक पर कार्यक्रम कर याद किया। शहीद का पूरा परिवार तथा पंचायत कलीठ के कई लोग उपस्थित रहे। सनद रहे की शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह भाऊ 12 मई 1998 को कुलगाम के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत पुलिस द्वारा डीएसपी मेडल तथा प्रेसीडेंट मेडल से समानित किया गया था। पुलिस के मुताबिक कश्मीर में आतंकवादी सभी संगठन गुलबदन सिंह भाऊ के नाम से कांपते थे। कई आतंकवादियों ने 1997-1998 में गुलबदन सिंह भाऊ के डर से हथियार डाल दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें