फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बार्डर से एलओसी तक सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बार्डर से एलओसी तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस, सेना, बीएसएफ, सीएपीएफ और सीआरपीएफ की ओर से इसके लिए रणनीति बनाई गई है। जम्मू, सांबा, कठुआ रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों ने बैठक कर इसकी समीक्षा की। एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी। डीआईजी ने बीएसएफ और सेना के अधिकारियों से कहा कि वह आईबी और एलओसी दोनों जगहों पर सिक्योरिटी ग्रिड मजबूत कर दें। सभी एजेंसियों पर जोर देकर कहा गया कि वह एक दूसरे से खुफिया इनपुट को साझा करें। अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में मॉक ड्रिल भी करें। ताकि सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। सभी जिला पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने जिलों में लंगर लगाने के स्थानों को भी चुनें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें