फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सोसायटी व प्रशासन में खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिविल सोसायटी ने जम्मू में शांति बहाली पर जोर दिया है। प्रशासन पर शरारती तत्त्वों की निशानदेही करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजीव वर्मा की तरफ से बुलाई गई शांति बैठक में मौजूद रहे सिविल सोसायटी के सदस्य अशोक गुप्ता के अनुसार जम्मू में हिंदू और मुस्लिम साथ रहते आए हैं और रहेंगे। हिंसा फैलाने का काम कश्मीरी कर रहे है। प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि किन होटलों से गर्म पानी व पत्थर शांति पूर्ण मार्च पर फैंके गए। जानीपुर में भी सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों ने राष्ट्र विरोधी नारे लगाए है। उनका कहना हैं कि जम्मू की सिविल सोसायटी के साथ प्रशासन चार साल पहले तक नियमित रूप से बैठकें करता रहा। यह सिलसिला कुछ वर्षों से थम गया गया था। इसका नुकसान हुआ है। एडवोकेट शेख शकील अहमद के अनुसार कसूरवार किसी भी धर्म का हो। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। जम्मू के हिंदू मुस्लिम एकजुट होकर रहते आए है। कुछ शरारती तत्त्व भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। इसे कामयाब नहीं होने देंगे। प्रशासन को दूरदर्शिता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें