उधमपुर। कई दिनों के बाद रविवार को तेज धूप निकलने पर शहरवासियों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम के साफ रहने की संभावना है। रविवार को सुबह के समय मौसम साफ था और सूर्य देवता ने आसमान पर दस्तक दे दी थी। दोपहर करीब 12 बजे धूप तेज होने पर सर्दी से राहत मिली। ज्यादातर शहरवासियों ने अपना समय बाहर धूप में बैठकर बिताया। शाम को सूर्य देवता के ढलने पर सर्दी का प्रकोप फिर से बढ़ गया। शाम के समय कई शहरवासियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।