जम्मू। पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ लिया है। इनके पास से चिट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस की तरफ से रिहाड़ी के पास लगाए गए नाके पर यह कार्रवाई हुई। आरोपियों में रिहाड़ी के रहने वाले अरविंद कपूर उर्फ बबलू (सस्पेंड पुलिस कर्मी), कुलवीर सिंह उर्फ कन्नू और अरुण जमवाल निवासी जगती नगरोटा इस समय पलोड़ा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नाके पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तभी कार को रोका गया। पहली सीट के बीच हेरोइन को छिपाकर कर रखा गया था। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।