जम्मूू। पाकिस्तान को आतंक समर्थक देश बताते हुए जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सुनील डिपंल ने कहा कि पाकिस्तान रियासत में आतंकवाद फैला रहा है। बार्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री चुप बैठे हैं। इस दौरान राम कपूर, विजय, राकेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो