फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन लेडी को कभी नहीं भूल सकता देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर दियालाचक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस की तरफ से उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता द्वारा किया गया। पूर्व एमएलसी ने कहा कि भारत को विश्व में शक्तिशाली देश बनाने के लिए स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए और कई क्रांतिकारी बदलाव किए। उनके मजबूत नेतृत्व और दूरदृष्टि से उन्हें आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके आदर्शों पर चल रही है और चलती रहेगी। इस मौके पर युगल किशोर बाली, अनंतराम डोगरा, भगवान दास शर्मा, सतपाल, अश्वनी कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें