जम्मू। क्राइम ब्रांच कश्मीर ने बीमा के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलेपमेंट अथारिटी आफ इंडिया जम्मू के एरिया मैनेजर जतिंदर पाल सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। सिंह ने क्राइम ब्रांच को बताया कि कुपवाड़ा के गुंदी सयादिंया के रहने वाले तवीन अहमद ने दो बीमा पालिसी कराई थीं। लेकिन उसने जाली दस्तावेजों को तैयार कर कंपनी से दो लाख का क्लेम ले लिया। अपनी मां के मरने के फर्जी दस्तावेज बनाए और इसके आधार पर कंपनी के साथ धोखा किया।