फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग ए बाहु में पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाग ए बाहु में पुलिस कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची फेंक कर हमला करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। मामले में आगे की जांच को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में साहिल शर्मा उर्फ डबरी, दानिश और आशिष उर्फ दाना तीनों निवासी जानीपुर कालोनी शामिल हैं। 14 जनवरी को बाग ए बाहु में तवी नदी के किनारे कांस्टेबल अशोक सिंह की आंखों में कुछ बदमाशों ने मिर्ची फेंक दी थी। इसके बाद पेट में किरच घोंप दी। कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पिछले दस दिन से इनकी तलाश की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह तवी नदी के पास नशे का सेवन कर रहे थे। पुलिस कर्मी उन्हें पकड़ने के लिए आ गया। इससे डरकर उन्होंने हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें