फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजरों के मार्च के दौरान लाठी चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर।
मांगों को लेकर प्रदर्शन मार्च निकाल रहे पीएचई विभाग के डेलीवेजरों पर पुलिस ने पानी की बौछार की और हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान एक दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। डेलीवेजरों द्वारा लाल चौक से सटे एक्सचेंज रोड पर स्थित अपने दफ्तर परिसर में जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसी बीच कर्मचारियों ने लाल चौक की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात पुलिस बल द्वारा उनकी कोशिशों को फेल कर दिया गया। डेलीवेजर यूनियन के अध्यक्ष सजाद अहमद ने कहा कि सरकारों द्वारा बार बार किए जाने वाले झूठे वादों से कर्मचारियों में काफी रोष है। मौजूदा वित्त मंत्री द्वारा किए गए आश्वासन के बावजूद उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई, और यह कहा जा रहा है कि केवल उनको पक्की नौकरी दी जाएगी जिन्हें 2002 और 2014 में पीडीपी सरकार द्वारा डेलीवेजर लगाया गया है। यह सरासर नाइंसाफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें