फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5 उड़ानों से 171 लोग पहुंचे जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट वाली खबर से जोड़ें जम्मू। घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने पर सोमवार को जम्मू एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइट आई। पहली फ्लाइट नंबर AIC821 दिल्ली से सुबह 8: 40 बजे जम्मू एयरपोर्ट 24 यात्रियों को लेकर पहुंची। वही सुबह 10:15 पर यह फ्लाइट श्रीनगर एयरपोर्ट से 29 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। वहीं जम्मू एयरपोर्ट पर दिन की दूसरी फ्लाइट SFI810 दिल्ली से 27 यात्रियों को लेकर सुबह 10:10 पर पहुंची, वापसी में यह फ्लाइट श्रीनगर से सुबह 11:11 पर 37 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिन की तीसरी फ्लाइटSEJ8161 श्रीनगर से दोपहर 12:52 पर 15 यात्रियों के साथ जम्मू पहुंची, और जम्मू से 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए दोपहर 1: 36 पर रवाना हुई। वही AIC822 श्रीनगर से 22 यात्रियों को लेकर दोपहर 1:54 पर जम्मू पहुंची वापसी पर यह फ्लाइट श्रीनगर से दोपहर 3:03 पर 40 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिन की अंतिम फ्लाइटIGO955 शाम 4:28 पर 83 यात्रियों के साथ जम्मू पहुंची और वापसी पर 36 यात्रियों के साथ 5:37 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस तरह पहले दिन बाहरी राज्यों से कुल 171 यात्री जम्मू पहुंचे जबकि 180 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें