रियासी। डिवकाम जम्मू संजीव वर्मा ने मंगलवार को मुख्य बाजार में बने पुराने अस्पताल का दौरा करते हुए वहां पर जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन के साथ स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला। लोगों ने डिवकाम को बताया कि उन की मांग जहां पर मदर चाइल्ड केयर मेटरनिटि यूनिट को खोला जाना है। हाल ही पुराने अस्पताल की इमारत पर लाखों रुपयों का खर्च कर उस का जीर्णोद्घार किया गया है। अस्पताल में बीएमओ का कार्यालय भी है। लेकिन लोगों को कोई सुविधा नही मिल रही है। अस्पताल की इमारत का निरीक्षण करने के बाद डिवकाम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उन की मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।