चिनैनी। सोमवार शाम को लाटी में बिजली गिरने से दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। परिवार के सदस्यों ने दोनों महिलाओं को लाटी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शाम के समय सृष्टा देवी पत्नी रवि कुमार और सृष्ठा देवी पुत्री बृज लाल घर के बाहर थीं। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गईं। परिवार के सदस्यों ने दोनों को लाटी अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो