कठुआ। तहसील बनी के डग्गर से सटे सरोला इलाके में एक महिला की मौत पहाड़ी से गिरकर हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला का शव को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जंतो देवी निवासी बगैन तहसील बनी सरोला के पास घास लेने के लिए गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ह से नीचे गिर गई। जिस कारण से महिला की मौत हो गई।