नौशेरा। घर में बनाए धार्मिक स्थल व अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों केे खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। नौशेरा पुलिस ने मामला दर्ज किया और नगर में परेड़ की। कड़े सुरक्षा के प्रबंध देखे गए। क्षेत्र में फिलहाल शांति बनी हुई है।