सुंदरबनी (ब्यूरो) । मंगलवार को उपाध्यक्ष युधवीर सेठी ने छेल्दा ब्राह्मण बिरादरी की एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रम और भक्ति भावना से लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में सामाजिक व राजनीतिक लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। युधवीर ने बताया कि जात-पात व धर्म से हटकर लोगों को जागरुक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार प्रयासरत हैं। यह कार्यक्रम सुंदरबनी के तारपुर बरनारा क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सेठी ने आठवीं और दसवीं और बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्राह्मण बिरादरी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, बीजेपी के नेता पूरन चंद शर्मा जुगल डोगरा आदि लोग मौजूद रहे।