दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटक स्थल पहलगाम में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पर्यटक सऊदी अरब के जिद्दाह से था। उसका नाम मोहम्मद बिन हलफ था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक का शव पहलगाम पुलिस स्टेशन में फिलहाल रखा गया है।
घटना की जानकारी दिल्ली में सऊदी अरब के राजदूत को दे दी गई है। आगे की कानूनी और कागजी प्रक्रिया की जा रही है। ब्यूरो