रियासी। अरनास पुलिस ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त करते हुए हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को आतंकी ठिकाने होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बससन अरनास के रखवाला धारा गजना जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक मौके से एक यूबीजीएल, सात यूबीजीएल ग्रेनेड, एके 47 तथा पांच राउंड और एक माइन को बरामद किया गया। आतंकी ठिकाने में बरामद किए गए हथियारों को पुलिस ने जांच के लिए रख लिया है। इसके संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि यह सामान कहां से लाया गया था। पुलिस ने इसके साथ लगने वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान को शुरू किया है। गौरतलब है कि जिला को पूर्ण रूप से आतंकवाद मुक्त घोषित किया है। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेेमारी की। इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।