फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरोभाना की टीम बनी वालीबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस की ओर से अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसे पूरोभाना की टीम ने सतराइयां क्लब को हरा कर खिताब पर कब्जा किया। इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर फारूख केसर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने मैच शुरू करवाया। फाइनल मैच में पूरोभाना की टीम ने सतराइयां क्लब को 2-1 हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से द ूर करना है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नशा पैर पसार रहा है, जोकि चिंताजनक है। समय रहते हुए सभी लोगों को एकजुट हो कर बुराई को खत्म करना है। सरपंच चौधरी दर्शन मोलू ने कहा कि पुलिस की ओर से यह अच्छी पहल है, जिसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सहित पंच, सरपंच सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें