जम्मू। जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने समाज में फैल रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए मोहल्ला कमेटियां बनाने पर जोर दिया है। कमेटियां और दूसरे माध्यमों से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने पर काम किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने मंगलवार को गणमान्य नागरिकों, एनजीओ, धार्मिक संगठनों, पुलिस व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नशे की रोकथाम के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे प्रार्थना सभाओं में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करें।