फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल बम हमले के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने रैनावारी चौक पर सुरक्षा बलों पर पेट्रोल बम हमले तथा सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवांछनीय तत्वों के एक समूह ने रैनावारी चौक पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही यह ग्रुप इलाके से सुरक्षा बलों के गुजरने के दौरान उन पर पेट्रोल बम से हमला भी करता रहा है। इस मामले में ओवेस अहमद डार उर्फ तेजा (जोगिंलकर), अदनान मुश्ताक बटू (जोगिंलकर), काजी यावर खालिद (मियां शाह साहेब), कामिल जावेद जहगीर (मीर मस्जिद) को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर पुलिस ने सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा तथा शांति व सौहार्द्र स्थापित करने में लोगों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें