फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली ढांचे की मरम्मत कार्य के कारण आज सोमवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोअर रूप नगर, पलौड़ा टाप और आसपास इलाकों में बिजली 24 जून और 26 जून को सुबह आठ से 12 बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह सैनिक कालोनी और आसपास इलाकों में सुबह छह से दस बजे, गांधी नगर और आसपास इलाकों में 25 और 28 जून को सुबह छह से दस बजे, त्रिकुटा नगर और आसपास इलाकों में 24 और 27 जून को सुबह छह से दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास इलाकों में 24, 25, 26, 28 और 29 जून को सुबह छह से दस बजे तक सेरा, एमईएस और आसपास इलाकों में 25, 27 और 29 जून को सुबह छह से दस बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा अप्सरा रोड और आसपास इलाकों में बिजली 24, 26 और 28 जून को सुबह छह से दस बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें