फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बच्ची को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रियासी। माहौर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार देर शाम को भी तेंदुए ने दस वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया। बताया जाता है कि रुखसाना बानो नीरम पुल के पास बने अपने ढोक के बाहर खड़ी थी। इस दौरान अंधेरा होने के कारण रुखसाना पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी जब तक वह पहुंचते तब तक उसने दम तोड़ दिया। इसके काफी देर के बाद बच्ची का शव बरामद हो पाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने लगभग छह वर्षीय मासूम को अपना शिकार बनाते हुए उसे मौत के धाट उतार दिया था। तेंदुए के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को बैक टू विलेज प्रोग्राम के तहत माहौर में पहुंची डीएम इंदू कंवल चिब के साथ मिले। उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर तेंदुए के हमले के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें