रियासी। बुधवार देर शाम कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन दिन की मासूम समेत दो महिलाएं व एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जाता है कि कार सवार कुडीन इलाके में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इस दौरान वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी को दूसरे वाहनों को बैठाकर पीएचसी अरनास में पहुंचाया गया। जहां मौजूद डाक्टर ने घायल ओमकार सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायलों की पहचान शाहिदा बेगम, गुलाम फातिमा व मोहम्मद शफी के रूप में हुई।