फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की खेप के साथ दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर/मजालता। मजालता पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रक चालक व सहचालक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों पंजाब की ओर से श्रीनगर की तरफ नशीली दवाइयों को लेकर जा रहे थे लेकिन बट्टल पुलिस नाके पर तैनात जवानों ने उन्हें दबोच लिया। बट्टल पुलिस पोस्ट के इंचार्ज जान नासिर अख्तर ने बट्टल पुलिस पोस्ट के बाहर नाका लगा रखा था। यहां तैनात गोविंद शर्मा व नरेश कुमार ने ट्रक नंबर जेके 05एच-0244 को तलाशी के लिए रोका। जवानों ने ट्रक के भीतर से 1130 बोतल नशीली दवाइयां तथा 2600 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। ट्रक चालक फारूख अहमद पुत्र अब्दुल आहद व सहचालक अरशीद पुत्र फारुख अहमद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें