अखनूर। कस्बे के जियो पोता घाट में बहे व्यक्ति का मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश की मगर कोई सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं, दरिया के किनारे रहने वाले लोगों और पुुलिस चौकियों को सूचित किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को दरिया के किनारे सटे कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, मगर उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। उक्त व्यक्ति की पहचान दिलदार खान (27) निवासी दसकाल के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी पहचान चप्पलों से की है। वहीं, पुलिस में रिपोर्ट की दर्ज करवाई गई है।
सनद रहे कि सोमवार रात को जियो पोता घाट पर एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिली थी। पानी का अधिक बहाव होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।